Home Health Blood Donation Camp नोएडा के सेक्टर-50 में रक्तदान शिविर का आयोजन 19 को
Health

नोएडा के सेक्टर-50 में रक्तदान शिविर का आयोजन 19 को

  • calendar_month 18,NOV 2017
नोएडा के सेक्टर-50 में रक्तदान शिविर का आयोजन 19 को

अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान महादान अभियान के तहत रविवार, 19 नवम्बर, 2017 को नोएडा के सेक्टर- 50 में एफ-8, स्थित सागर प्रेसीडेंसी में आर.डब्ल्यू.ए. के सहयोग से एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा हैंl शिविर का संचालन आरडब्ल्यूए ऑफिस में प्रातः 10 से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगाl

इस दौरान रक्त संचय के लिए नोएडा के जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक की टीम मौजूद रहेगीl आरडब्ल्यूए के महासचिव विनय शर्मा ने बताया कि शिविर की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैंl लोगों को रक्तदान के लिए जागरूक किया जा रहा हैंl इस मौके पर सभी रक्तदाताओं को फाउंडेशन और ब्लड बैंक टीम की ओर से डोनर कार्ड एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगाl 

फाउंडेशन के रक्तदान महादान अभियान की सराहना करते हुए जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. हृदयमणि लवानिया ने कहा कि कोई भी व्यक्ति जो 18 से 60 वर्ष तक की उम्र के हैं, जिनका वजन 45 किलोग्राम से अधिक है, रक्तदान कर सकते हैंl रक्तदान करने से कोई कमजोरी नहीं आती हैंl आज भी हमारे देश में रक्तदान को लेकर कई तरह की भ्रांतियां हैंl इसलिए बहुत कम लोग रक्तदान करते हैंl

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward