Home Health Blood Donation Camp अमर उजाला फाउंडेशन और ब्लड कनेक्ट आईआईटी के तत्वाधान में लगा रक्तदान शिविर।
Health

अमर उजाला फाउंडेशन और ब्लड कनेक्ट आईआईटी के तत्वाधान में लगा रक्तदान शिविर।

  • calendar_month 03,APR 2016
अमर उजाला फाउंडेशन और ब्लड कनेक्ट आईआईटी के तत्वाधान में लगा रक्तदान शिविर।

ब्लड कनेक्ट और अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वाधान में शनिवार, 02 अप्रैल को कानपुर, आईआईटी के योगा हाल में लगे कैंप में रेयर ग्रुप (ए पाजिटिव, एबी पाजिटिव व निगेटिव ग्रुप) वाले 60 विद्यार्थियों ने स्वैच्छिक रक्तदान कियाl जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक की टीम ने ब्लड कलेक्ट किया।

रविवार को फैकल्टी और स्टाफ के लिए योगा हॉल में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया है। ब्लड कनेक्ट की प्रेसिडेंट चारु बंसल नें बताया कि इस साल आईआईटी का यह तीसरा शिविर है। साल में छह कैंप लगाए जाएंगे। गांवों में भी ब्लड डोनेशन कैप लगाकर ग्रामीणों को जागरुक किया जाएगा। अमर उजाला फाउंडेशन के वालेटियर संदीप उत्तम मंजरी गुप्ता व अखिलेंद्र प्रताप सिंह ने डोनर प्रिविलेज कार्ड दिए। 

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward