Home Health Blood Donation Camp नोएडा के सेक्टर- 27 में रक्तदान शिविर का आयोजन कल।
Health

नोएडा के सेक्टर- 27 में रक्तदान शिविर का आयोजन कल।

  • calendar_month 30,SEP 2018
नोएडा के सेक्टर- 27 में रक्तदान शिविर का आयोजन कल।

अमर उजाला फाउंडेशन और आर.डब्ल्यू.ए. सेक्टर- 27 के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार, 01 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेक्टर- 27 के आर.डब्ल्यू.ए. ऑफिस में रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहा हैं। शिविर प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। शिविर में संयुक्त राज्य जिला चिकित्सालय, नोएडा के ब्लड बैंक की टीम मौजूद रहेगी। 

इस मौके पर सभी रक्तदाताओं को अमर उजाला फाउंडेशन और जिला चिकित्सालय, ब्लड बैंक की ओर से डोनर कार्ड और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। आर.डब्ल्यू.ए. सेक्टर- 27 के अध्यक्ष राजीव गर्ग ने बताया कि शिविर को लेकर लोग उत्साहित है। लोगों को रक्तदान के लिए विभिन्न माध्यमों से जागरूक किया जा रहा है। अमर उजाला फाउंडेशन के महादान अभियान की सराहना करते हुए जिला चिकित्सालय, ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. लावानियां ने बताया कि रक्तदान से पहले हल्का भोजन लें और एक घंटे पहले धुम्रपान का सेवन न करें। रक्तदान करने से किसी तरह की कोई कमजोरी नहीं आती हैं।

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward