Home Health Blood Donation Camp गणतंत्र दिवस के अवसर पर गाजियाबाद के जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन
Health

गणतंत्र दिवस के अवसर पर गाजियाबाद के जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन

  • calendar_month 25,JAN 2019
गणतंत्र दिवस के अवसर पर गाजियाबाद के जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन

अमर उजाला फाउंडेशन और एमएमजी अस्पताल के सहयोग से गणतंत्र दिवस के अवसर पर शनिवार, 26 जनवरी, 2019 को गाजियाबाद जिला अस्पताल (एमएमजी) के ब्लड बैंक परिसर में एकदिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान का आयोजन किया जा रहा हैl शिविर का संचालन प्रातः नौ से दोपहर दो बजे तक किया जाएगाl

शिविर का उद्घाटन एम.एम.जी. अस्पताल के सीएमएस डॉ. रविन्द्र राणा करेंगेl ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. दीप्ती वार्ष्णेय ने बताया कि लोगों में अभी भी रक्तदान को लेकर कई भ्रांतियां हैl रक्तदान करने से कोई कमजोरी नहीं आती है, रक्तदान के कई फायदे हैंl शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को अमर उजाला फाउंडेशन और एमएमजी ब्लड बैंक टीम की ओर से डोनर कार्ड एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगाl

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward