Home Health Blood Donation Camp कानपुर के प्राची बंग भवन में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।
Health

कानपुर के प्राची बंग भवन में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।

  • calendar_month 23,SEP 2018
कानपुर के प्राची बंग भवन में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।

उत्सारन संस्था और अमर उजाला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 23 सितम्बर, 2018 को कानपुर के प्राची बंग भवन में एकदिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गयाl शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा 117 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उपयोगी दवाइयां प्रदान की गईl चिकित्सक के परामर्शानुसार मरीजों का ब्लड सुगर, यूरिक एसिड, कोलेस्ट्राल व ईसीजी आदि की जांच भी मुफ्त में की गईl इस दौरान शिविर में 15 लोगों ने रक्तदान कियाl जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक की टीम द्वारा रक्तदान कराया गयाl 

इस मौके पर सभी रक्तदाताओं को फाउंडेशन और ब्लड बैंक टीम की ओर से डोनर कार्ड एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित भी किया गयाl

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward