Home Education Atul Maheshwari Scholarship अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति योजना से मेधावी वैभव के सपनों को मिली उड़ान
Education

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति योजना से मेधावी वैभव के सपनों को मिली उड़ान

  • calendar_month 12,FEB 2016
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति योजना से मेधावी वैभव के सपनों को मिली उड़ान

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति योजना के तहत वर्ष 2015 के लिए चुने गए 36 मेधावियों में शामिल कानपुर, चमनगंज निवासी वैभव वर्मा ने ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ को धन्यवाद देते हुए कहा कि फाउंडेशन की ओर से प्रदत्त 50 हजार रुपये छात्रवृत्ति उनकी आगे की पढ़ाई में काम आएगी। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति में चुने गए वैभव वर्मा को मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति इरानी ने किया सम्मानित कियाl

 

वैभव अशोक नगर के सेंट जेवियर्स इंटर कॉलेज में 12वीं के छात्र हैं। उनका कहना है कि ‘अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति’ के साथ जो सम्मान मिला, उसे कभी भूल नहीं सकते हैं। इससे उन्हें आगे भी प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने का साहस मिला है। वह आई.आई.टी. में प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। एडमीशन होने पर यह रकम काम आएगी। ‘अमर उजाला’ ने शताब्दी एक्सप्रेस से नई दिल्ली भेजा। पहली बार इंडिया गेट, लाल किला, राष्ट्रपति भवन और संसद भवन का दीदार करने का मौका मिला।

 

वैभव के पिता राजकुमार ने बताया कि वह रेडीमेड कपड़े का काम करते हैं। वह बेटे को पढ़ाने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। मां सुनीता देवी भी बेटे को मिले इस सम्मान से गदगद दिखीं। वैभव ने बताया कि उन्हें उम्मीद थी कि अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति में उनका चयन होगा। परीक्षा बहुत अच्छी हुई थी।

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward