Home Education Atul Maheshwari Scholarship अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति ने साकार किया जसवंत का सपना
Education

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति ने साकार किया जसवंत का सपना

  • calendar_month 02,SEP 2019
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति ने साकार किया जसवंत का सपना

उत्तराखंड के काशीनगर स्थित ग्राम ध्यान नगर निवासी छात्र जसवंत सिंह ने अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति से अपने आई.आई.टी. जाने के ख्वाब को साकार किया है। जसवंत आईआईटी रुड़की से बी.टेक कर रहे हैं। उन्होंने सत्र 2019-20 में ही केमिकल ट्रेड में दाखिला लिया है। वह कहते हैं वह बहुत ही साधारण परिवार से हैं। उसके पिता भजन सिंह लघु कृषक हैं। माता चरनजीत कौर गृहिणी हैं। जसवंत ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में मेरिट में स्थान प्राप्त किया था।

उसका सपना आईआईटी उत्तीर्ण कर इंजीनियर बनने का था। किंतु गरीबी के चलते कोचिंग के लिए पर्याप्त पैसे नहीं थे। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति ने ही उसका सपना साकार किया। छात्रवृत्ति की मदद से उसने कोचिंग कर परीक्षा उत्तीर्ण की। अब वह इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना चाहता है। छात्र के पिता भजन सिंह, माता चरनजीत कौर ने कहा कि छात्रवृत्ति न मिलती तो वह अपने पुत्र को कोचिंग नहीं करा पाते। दंपति ने अमर उजाला फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया है। कहा कि अगर छात्रवृत्ति न मिलती तो उनका बेटा कभी आईआईटी में दाखिला न ले पाता।

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward