Home Education Atul Maheshwari Scholarship दस दिन बढी अतुल माहेशवरी छात्रवृति फॉर्म भरने की तिथि
Education

दस दिन बढी अतुल माहेशवरी छात्रवृति फॉर्म भरने की तिथि

  • calendar_month 01,SEP 2017
दस दिन बढी अतुल माहेशवरी छात्रवृति फॉर्म भरने की तिथि

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा - 2017 के आवेदन की अंतिम तिथि को 31 अगस्त से बढ़ाकर 10 सितंबर तक कर दिया गया हैl अब प्रादेशिक बोर्ड से पढ़ाई कर रहे 9वीं से 12 वीं तक के विद्यार्थी रविवार, 10 सितम्बर, 2017 की रात 12 बजे तक फॉर्म भर सकते हैंl आवेदन के लिए फाउंडेशन की वेबसाइट foundation.amarujala.com या फिर अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com पर जाएंl  

फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां देना अनिवार्य होगाl पिछली वार्षिक परीक्षा में न्यूनतम 60 फीसदी अंक पाने वाले वे विद्यार्थी पात्र होंगे, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय डेढ़ लाख रुपए से कम होl परीक्षा केंद्र की सूचना विद्यार्थियों को ई-मेल द्वारा उनके रजिस्टर्ड ई-मेल आईडी पर भेजी जाएगीl

  • अगर फॉर्म समिट करते समय आपका ई-मेल आईडी नहीं आ रहा है, तो इसका कारण है कूकीजl जिस भी ब्राउजर से आप फॉर्म भर रहे हैं, उसकी हिस्ट्री डिलीट कर दें और फिर से फॉर्म भरेंl
  • अगर यूजर आलरेडी रजिस्टर्ड बता रहा है तो दूसरी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से फॉर्म भरेंl
  • फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां देना अनिवार्य हैl
  • विद्यार्थियों को फॉर्म में अपनी फोटो, पिछली कक्षा की मार्कशीट और घर का प्रमाण-पत्र लगाना होगाl कोई भी फोटो एक एमबी से ज्यादा की नहीं होनी चाहिएl
  • फॉर्म के स्वीकार/अस्वीकार होने की सूचना आपको ईमेल के माध्यम से दी जाएगीl
  • एडमिट कार्ड व परीक्षा केंद्र आदि की सूचना ईमेल के माध्यम से दी जाएगीl
  • फॉर्म भरने में किसी भी तरह की समस्या आती है या कोई शंका हो तो इन नंबरों पर संपर्क कर सकते है: 0120-4694250/ 4694138/ 4694136
0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward