Home Education Atul Maheshwari Scholarship बस्ती के पं. राजन डिग्री कॉलेज में होगा अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन।
Education

बस्ती के पं. राजन डिग्री कॉलेज में होगा अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन।

  • calendar_month 22,OCT 2018
बस्ती के पं. राजन डिग्री कॉलेज में होगा अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन।

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति-2018 की परीक्षा बस्ती में इस बार पं. राजन डिग्री कॉलेज में रविवार, 28 अक्टूबर, 2018 को प्रातः 11 बजे से कराई जाएगीl गौरतलब हो कि पहले यह परीक्षा पचपेडिया रोड स्थित उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी में प्रस्तावित थीl कतिपय कारणों से परीक्षा केंद में बदलाव किया गया गया हैl 

सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र ई-मेल पर भेज दिए गए हैं। आप अगर अपने ई-मेल आईडी से एडमिट कार्ड नहीं निकाल पा रहे हैं, तो इस लिंक पर जाएं https://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2018 और अपना पंजीकृत इमेल आईडी और मोबाइल नंबर लिखकर, अपना नाम चुनके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा केंद्र में परिवर्तन होने की वजह से अभ्यर्थी परेशान न हों, पुराना प्रवेश पत्र ही मान्य होगाl विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर आधा घंटा पहले पहुंचना होगाl परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को प्रवेश-पत्र के साथ अपना फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगाl

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward