Home Education Atul Maheshwari Scholarship फीरोजाबाद के ब्रजराज सिंह इंटर कॉलेज में हुई अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति की परीक्षा।
Education

फीरोजाबाद के ब्रजराज सिंह इंटर कॉलेज में हुई अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति की परीक्षा।

  • calendar_month 23,NOV 2015
फीरोजाबाद के ब्रजराज सिंह इंटर कॉलेज में हुई अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति की परीक्षा।

फीरोजाबाद। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2015 रविवार को ब्रजराज सिंह इंटर कालेज में हुई। इस केंद्र पर पंजीकृत 967 में से 627 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। इनमें कक्षा नौ और दस के 233 तो कक्षा 11 और 12 के 394 विद्यार्थी शामिल रहे। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित परीक्षा परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों में उत्साह था। सुबह सात बजे से ही परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी आने लगे थे। सुबह 9:45 बजे परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया और दस बजे परीक्षा शुरू हो गई।

 

प्रश्नपत्र देखने के बाद अधिकांश छात्रों के चेहरे पर मुस्कान थी। वहीं, कुछ परीक्षार्थी प्रश्नों के साथ माथापच्ची करते दिखे। ब्रजराज सिंह शिक्षण संस्थान की डायरेक्टर अनुपम शर्मा और अध्यक्ष विश्वदीप सिंह, प्रधानाचार्य मदनमोहन गोस्वामी का विशेष योगदान रहा। पुलिस प्रशासन द्वारा छात्रवृत्ति परीक्षा संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए। भारी मात्रा में पुलिस पिकेट लगाया गया। परीक्षा केंद्र पर महिला पुलिकर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई। थाना उत्तर एसएचओ शशिकांत शर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।

 

परीक्षा में शिक्षक संजय सिंह, अशोक सिंह, गौरव चतुर्वेदी, श्याम चतुर्वेदी, मुकेश कश्यप, संजय शर्मा, मधुसुदन मिश्र, अर्पित बंसल, विपिन श्रीवास्तव, अवधेश दुबे, शैलेंद मिश्रा, तरुण सहित अन्य स्टाफ का सहयोग रहा। छात्रा चांदनी ने कहा कि प्रश्नपत्र बहुत ही सरल था। इंग्लिश और गणित के प्रश्न भी कोई टफ नहीं थी। जनरल नॉलेज के प्रश्न कॉफी अच्छे लगे। 

 

अमर उजाला सामाजिक सरोकारों में सबसे आगे रहता है। छात्रवृत्ति परीक्षा भी एक अतुलनीय प्रयास है। छात्रवृत्ति ने कई मेधावियों का भविष्य तय किया और जीवन में सहायक बनी। - विश्वदीप सिंह, संचालक ब्रजराज सिंह इंटर कालेज

 

छात्रवृत्ति मिलने पर विद्यार्थियों में एक नई ऊर्जा का संचार होता है। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा किसी मेधावी को लक्ष्य तक ले जाने में सहायक होगी और उसे नया आयाम मिलेगा। - अनुपम शर्मा, डायरेक्टर अमर दीप कालेज एंड ग्रुप

 

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन सराहनीय प्रयास है। ऐसे आयोजन समय समय पर होते रहने चाहिए। इससे छात्रों को नई प्रेरणा मिलती है। - मदन मोहन गोस्वामी, प्रधानाचार्य ब्रजराज सिंह इंटर कालेज

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward