Home Education Atul Maheshwari Scholarship अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा आज- 34 शहरों के 36 हजार से ज्यादा विद्यार्थी होंगे शामिल
Education

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा आज- 34 शहरों के 36 हजार से ज्यादा विद्यार्थी होंगे शामिल

  • calendar_month 13,OCT 2019
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा आज- 34 शहरों के 36 हजार से ज्यादा विद्यार्थी होंगे शामिल

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2019 के पहले चरण की परीक्षा रविवार, 13 अक्टूबर, 2019 को 34 शहरों के 38 परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 9वीं से 12वीं कक्षा तक के 36 हजार से अधिक विद्यार्थी छात्रवृत्ति पाने के लिए परीक्षा देंगे। कई सेंटरों में जहां अधिक विद्यार्थी हैं, वहां पर सुबह और शाम को दो पालियों में परीक्षाएं होंगी। 

इस बार लिखित परीक्षा ओएमआर शीट के माध्यम से ली जा रही है। दूसरे चरण में रविवार, 20 अक्टूबर, 2019 को 18  शहरों के 21 सेंटरों पर परीक्षा होगी। प्रवेश पत्र पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर एसएमएस द्वारा भेजे गए हैं। उल्लेखनीय है कि इस बार एक लाख से अधिक विद्यार्थियों ने ऑन लाइन फार्म भरे थे।

इन सेंटरों में होगी परीक्षा
कानपुर, बांदा, जालौन, इटावा, हरदोई, फरूर्खाबाद, आगरा, एटा, फिरोजाबाद, अलीगढ़, बरेली, लखीमपुरखीरी, चंडीगढ़, झांसी, ललितपुर, फैजाबाद, रामपुर, अमरोहा, हल्द्वानी, अल्मोड़ा, गाजीपुर, रॉबर्टगंज, रोहतक, रेवाड़ी, करनाल, हिसार, गाजियाबाद, फरीदाबाद, मेरठ, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, धर्मशाला और मंडी।

दृष्टिहीन लेकर आएं राइटर
दृष्टिहीन विद्यार्थियों को परीक्षा में सहायक लाने की अनुमति है। इसमें ध्यान रखना होगा कि राइटर आपसे एक कक्षा नीचे का छात्र हो। सहायक को स्कूल का परिचय-पत्र साथ लाना होगा।
 
महत्वपूरर्ण जानकारी
- एक ही लिखित परीक्षा होगी।
- परीक्षा का समय सुबह 11.00 बजे से 12.30 तक है।
- परीक्षार्थियों को आधा घंटा पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा।
- प्रवेश पत्र में कोई दिक्कत हो तो अपने स्कूल का आई-कार्ड या आधार कार्ड साथ लेकर आएं
- परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी, नीला या काला डॉट पेन साथ लाएं
- परीक्षार्थियों को 90 मिनट में 100 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward