Home Education Atul Maheshwari Scholarship अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति 2017: दूसरे चरण की परीक्षा कल, तैयारियां पूरी
Education

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति 2017: दूसरे चरण की परीक्षा कल, तैयारियां पूरी

  • calendar_month 05,NOV 2017
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति 2017: दूसरे चरण की परीक्षा कल, तैयारियां पूरी

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2017 के दूसरे और अंतिम चरण की परीक्षा रविवार, 5 नवम्बर, 2017 को 16 शहरों के 19 परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 9वीं से 12वीं कक्षा तक के 20 हजार से अधिक विद्यार्थी छात्रवृत्ति पाने के लिए परीक्षा देंगे। इलाहबाद और वाराणसी में अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने की वजह परीक्षा सुबह और शाम दो पालियों में होंगी। इस बार लिखित परीक्षा ओएमआर शीट के माध्यम से ली जा रही है।

 

विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र के साथ स्कूल का परिचय पत्र साथ लाना होगाl गौरतलब हो की इससे पहले 29 अक्तूबर को पहले चरण की परीक्षा 39 शहरों के 40 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई थी। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड ई-मेल आईडी पर भेजे गए हैं। उल्लेखनीय है कि इस बार एक लाख से अधिक विद्यार्थियों ने ऑनलाइन फार्म भरे थे।

 

ऐसे निकालें एडमिट कार्ड:

आप अगर अपने ई-मेल आईडी से एडमिट कार्ड नहीं निकाल पा रहे हैं तो इस लिंक पर जाएं http://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2017 और अपना एडमिट कार्ड निकालें। इसके लिए आपको इस लिंक पर जाना होगा और निर्देशों का पालन करना होगा। पहले खाने में ई-मेल आईडी डालें और नीचे वाले खाने में अपना वह मोबाइल नंबर डालें जो आपने फार्म में भरा है, फिर नाम सेलेक्ट कर एडमिट कार्ड प्राप्त करें।

स्कूल का फोटो पहचान पत्र लेकर जाएं :

इस बार अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। एडमिट कार्ड ई-मेल से भेजे गए हैं। विद्यार्थियों को इस बार परीक्षा केंद्र पर आधा घंटा पहले पहुंचना होगा। एडमिट कार्ड न मिला हो तो घबराएं नहीं, अपने स्कूल का फोटो पहचान पत्र साथ लेकर जाएं और परीक्षा दें।

दृष्टिहीन लेकर आएं राइटर :

जिन सेंटरों में दृष्टिहीन विद्यार्थियों ने ऑनलाइन फार्म भरे हैं, वे अपने साथ राइटर लेकर आएं। राइटर उनसे एक कक्षा नीचे का होना चाहिए। राइटर अपने स्कूल का पहचान पत्र साथ लेकर आएं। 

 

कोई परेशानी हो तो इन नंबरों पर करें संपर्क:

#अर्जुन निराला: 9999179966

#विजय प्रकाश: 0120 4694250

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward