Home Education Atul Maheshwari Scholarship अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति - 2022 के लिए आवेदन शुरू, 30 सितंबर तक ऑनलाइन भरे जाएंगे आवेदन
Education

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति - 2022 के लिए आवेदन शुरू, 30 सितंबर तक ऑनलाइन भरे जाएंगे आवेदन

  • calendar_month 17,SEP 2022
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति - 2022 के लिए आवेदन शुरू, 30 सितंबर तक ऑनलाइन भरे जाएंगे आवेदन

...और खत्म हुआ इंतजार

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन शुरू, 30 सितंबर तक ऑनलाइन भरे जाएंगे आवेदन

- छात्रवृत्ति परीक्षा- 2022 के लिए ऑनलाइन भरे जाएंगे आवेदन

- एक मोबाइल नंबर से एक ही फॉर्म भरा जाएगा

- सहायक को स्कूल का आई कार्ड साथ लाना होगा

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। यह प्रक्रिया 30 सितंबर तक चलेगी। इसके लिए फाउंडेशन की वेबसाइट foundation.amarujala.com या फिर अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com पर या फिर https://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2022 पर जाकर फॉर्म भरा जा सकता है। फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां देना अनिवार्य होगा।

लिखित परीक्षा विभिन्न शहरों में निर्धारित केंद्रों पर होगी। फॉर्म भरते समय लिखित परीक्षा के लिए विद्यार्थी अपनी सुविधा अनुसार शहर का चयन कर सकेंगे। इसके लिए 54 शहरों का विकल्प फॉर्म में दिया गया है। परीक्षा केंद्र की सूचना ई-मेल द्वारा भेजे जाने वाले एडमिट कार्ड में दी जाएगी। इसलिए हर आवेदक का ई-मेल आईडी होना अनिवार्य है।

इस वर्ष अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में नौवीं और दसवीं के प्रादेशिक बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए 30-30 हजार रुपये की 18 छात्रवृत्तियां और 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए 50-50 हजार रुपये की 18 छात्रवृत्तियां दी जाएंगी। इस परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रादेशिक शिक्षा बोर्ड में नौवीं से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले और पिछली वार्षिक परीक्षा में न्यूनतम 60 फीसदी अंक पाने वाले वही विद्यार्थी पात्र होंगे, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय डेढ़ लाख रुपये से कम हो। जो विद्यार्थी कक्षा आठ में पढ़ रहे हैं या 12वीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं, वे इस परीक्षा में आवेदन के पात्र नहीं होंगे। आवेदन केवल ऑनलाइन ही किए जा सकेंगे। पात्र विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड भी ऑनलाइन ही भेजे जाएंगे। 2019 में एक लाख से अधिक विद्यार्थी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए हुई परीक्षा में शामिल हुए थे और उनमें से 36 सफल विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के रूप में 14.4 लाख रुपये दिए गए थे।

एक एमबी से ज्यादा का न हो प्रमाण-पत्र

विद्यार्थियों को फॉर्म में फोटो, पिछली कक्षा की मार्कशीट और आवासीय पते का प्रमाण लगाना होगा। कोई भी फोटो एक एमबी से ज्यादा नहीं होनी चाहिए, नहीं तो आवेदन अस्वीकृत हो जाएगा।

दृष्टिहीनों के लिए दो विशेष छात्रवृत्तियां : इस बार भी दो दृष्टिहीन विद्यार्थियों को विशेष छात्रवृत्ति दी जाएगी। परीक्षा में उन्हें सहायक लाने की स्वीकृति दी जाएगी। इसमें ध्यान रखना होगा कि अपने से एक कक्षा नीचे का छात्र ही उनका सहायक हो सकता है। सहायक को स्कूल का आई कार्ड साथ लाना होगा।

एक मोबाइल नंबर से एक ही फॉर्म: विद्यार्थी फॉर्म भरते समय इस बात का ध्यान रखें कि एक मोबाइल नंबर से एक ही फॉर्म भरा जाएगा। अगर आप एक मोबाइल नंबर से एक से अधिक फॉर्म भरना चाहेंगे तो फॉर्म स्वीकार ही नहीं होगा। इसलिए एक मोबाइल नंबर से एक ही फॉर्म भरा जाएगा।

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward