Home Education Atul Maheshwari Scholarship अतुल माहेश्वरी छात्रवृति मिलने पर अनुराग थापा के घर और स्कूल में खुशी का माहौल
Education

अतुल माहेश्वरी छात्रवृति मिलने पर अनुराग थापा के घर और स्कूल में खुशी का माहौल

  • calendar_month 04,FEB 2019
अतुल माहेश्वरी छात्रवृति मिलने पर अनुराग थापा के घर और स्कूल में खुशी का माहौल

कोटद्वार। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जानकीनगर के छात्र अनुराग थापा को देश की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के हाथों अमर उजाला अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति-2018 मिलने से उसके विद्यालय और घर में खुशी का माहौल है। दिल्ली से लौटने के बाद शनिवार को अनुराग थापा को उनके विद्यालय की ओर से भी सम्मानित किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य हरिराज सिंह ने बताया कि अनुराग उनके विद्यालय में 10वीं का छात्र है। उसे अमर उजाला फाउंडेशन की अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के रूप में देश की रक्षामंत्री द्वारा 30 हजार रुपये की धनराशि से सम्मानित किया गया है। उन्होंने इसे विद्यालय के लिए गर्व की बात बताया। उन्होंने अन्य छात्र-छात्राओं से भी अनुराग से प्रेरणा लेने की अपील की। अनुराग की इस उपलब्धि से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।

अनुराग का कहना है कि वह भविष्य में एनडीए के माध्यम से सेना में अफसर बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। बताया कि अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति उसके भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगी। अनुराग ने बताया कि उनका परिवार अमर उजाला समाचार पत्र का नियमित पाठक है। अखबार से ही उन्हें अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा की जानकारी मिली थी। अनुराग को छात्रवृत्ति मिलने और रक्षा मंत्री के हाथों सम्मान मिलने से उनकी बहन रूपा, मां विमला देवी और पिता शिव सिंह थापा समेत सभी परिजन उत्साहित हैं।

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward