Home Education Atul Maheshwari Scholarship अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा- 2019 के प्रवेश-पत्र जारी
Education

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा- 2019 के प्रवेश-पत्र जारी

  • calendar_month 03,OCT 2019
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा- 2019 के प्रवेश-पत्र जारी

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा- 2019 के प्रवेश-पत्र जारी कर दिए गये हैं। यह परीक्षा दो चरणों में 13 और 20 अक्टूबर को होगी। लिखित परीक्षा देने के लिए पात्र पाए गए सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश-पत्र पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेज दिए गए हैं।

एसएमएस से भेजे गए प्रवेश-पत्र 
पात्र पाए गये सभी विद्यार्थियों को प्रवेश-पत्र का लिंक पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेज दिए गए हैं। प्रवेश-पत्र में कोई भी दिक्कत हो तो घबराएं नहीं, अपने स्कूल का फोटो पहचान पत्र साथ लेकर जाएं। विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर आधा घंटा पहले पहुंचना होगा।

...तो ऐसे निकालें प्रवेश-पत्र 
जिन अभ्यर्थियों को मोबाइल पर एसएमएस प्राप्त नहीं हुआ है या प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने में असुविधा हो रही है, तो घबराएं नहीं। इस दिए गये लिंक https://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2019 पर जाकर अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको इस लिंक पर जाना होगा और निर्देशों का पालन करना होगा। पहले खाने में वह मोबाइल नंबर डालें जो आपने फॉर्म में डाला है। फिर अपने नाम का चयन कर प्रवेश-पत्र प्राप्त करें। 

दृष्टिहीन लेकर आएं राइटर 
दृष्टिहीन विद्यार्थियों को परीक्षा में सहायक लाने की अनुमति है। इसमें ध्यान रखना होगा कि राइटर आपसे एक कक्षा नीचे का छात्र हो। सहायक को स्कूल का परिचय-पत्र साथ लाना होगा।

इन सेंटरों पर 13 अक्टूबर को होगी परीक्षा 
कानपुर, बांदा, जालौन, इटावा, हरदोई, फरूर्खाबाद, आगरा, एटा, फिरोजाबाद, अलीगढ़, बरेली, लखीमपुरखीरी, चंडीगढ़, झांसी, ललितपुर, फैजाबाद, रामपुर, अमरोहा, हल्द्वानी, अल्मोड़ा, गाजीपुर, रॉबर्टगंज, रोहतक, रेवाड़ी, करनाल, हिसार, गाजियाबाद, फरीदाबाद, मेरठ, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, धर्मशाला और मंडी। 

इन सेंटरों पर 20 अक्टूबर को होगी परीक्षा
इलाहाबाद (दो पालियों में), प्रतापगढ़, मुरादाबाद, देहरादून, हरिद्वार, रुड़की, गोरखपुर, देवरिया, बस्ती, लखनऊ, गोंडा, सुल्तानपुर, वाराणसी (दो पालियों में), आजमगढ़, बुलंद शहर, शिमला, जम्मू और शाहजहांपुर।  

महत्वपूर्ण जानकारियां
o    विद्यार्थी भ्रमित न हों, एक ही परीक्षा होगी, प्रवेश-पत्र में दिए गये परीक्षा केंद्र पर निर्धारित तिथि और समय पर ही परीक्षा होगी। 
o    परीक्षा केंद्र पर विद्यार्थियों को प्रवेश-पत्र के साथ आधार कार्ड या कोई अन्य फोटो परिचय-पत्र लाना अनिवार्य होगा।
o    ध्यान रहे कि परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। नीला या काला डॉट पेन जरुर साथ लेकर आयें।
o    परीक्षार्थियों को 90 मिनट में 100 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward