Home Health Blood Donation Camp कानपुर के कमलेश्वर महादेव मंदिर में 99 युवाओं ने किया महादान
Health

कानपुर के कमलेश्वर महादेव मंदिर में 99 युवाओं ने किया महादान

  • calendar_month 06,FEB 2018
कानपुर के कमलेश्वर महादेव मंदिर में 99 युवाओं ने किया महादान

अमर उजाला फाउंडेशन और सी.आई.ए. संस्था की ओर से सोमवार, 05 फरवरी, 2018 को कानपुर के परमट स्थित कमलेश्वर महादेव मंदिर में एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गयाl इस दौरान शिविर में कुल 99 युवाओं ने स्वैच्छिक रक्तदान कियाl शिविर में आयुर्वेदिक न्यूरोथेरेपी का भी आयोजन किया गया, इसमें 48 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपयोगी दवाइयां मुफ्त में दी गईl शिविर में रक्त संग्रह के लिए मायांजलि ब्लड बैंक की टीम मौजूद रहीl 

कमलेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी छोटे लाल ने स्वैच्छिक रक्तदान के लिए युवाओं को प्रेरित कियाl सी.आई.ए. संस्था की अध्यक्ष मंजरी गुप्ता ने बताया कि शिविर में पुरुषों के साथ ही महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक स्वैच्छिक रक्तदान कियाl शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को फाउंडेशन और ब्लड बैंक टीम की ओर से डोनर कार्ड एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित भी किया गयाl 

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward