Home Health Cancer Awareness Camp निःशुल्क कैंसर जांच शिविर में 96 रोगियों ने कराया परीक्षण, छः को चुना गया ऑपरेशन के लिए
Health

निःशुल्क कैंसर जांच शिविर में 96 रोगियों ने कराया परीक्षण, छः को चुना गया ऑपरेशन के लिए

  • calendar_month 04,DEC 2016
निःशुल्क कैंसर जांच शिविर में 96 रोगियों ने कराया परीक्षण, छः को चुना गया ऑपरेशन के लिए

अमर उजाला फाउंडेशन और भक्ति वेदांत कैंसर इंस्टीट्यूट का साझा प्रयास गरीबों के लिए वरदान साबित हो रहा है। शनिवार, 03 दिसंबर, 2016 को मथुरा के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सरल हेल्थ केयर में एकदिवसीय निःशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया गयाl इस दौरान शिविर में मुंबई से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा कुल 96 रोगियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उपयोगी परामर्श दिया गया। इनमें से छह रोगियों को ऑपरेशन के लिए चुना गया है।
 
प्रातः 10 बजे से संचालित शिविर में स्थानीय लोगों के साथ अन्य जिलों से भी रोगी इस शिविर का लाभ लेने के लिए पहुंचे।  शिविर में प्रसिद्ध कैंसर सर्जन डॉ. विष्णु अग्रवाल और उनकी टीम के सदस्य डॉ. अमोल ने रोगियों का परीक्षण किया। शिविर में चिकित्सकों ने कुल 96 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इनमें से छह रोगियों का आपरेशन मुंबई में होगा। दो गरीब रोगियों का ऑपरेशन निःशुल्क किया जाएगा। शिविर के दौरान डॉ. विष्णु अग्रवाल ने कहा कि रोगी समय पर जांच करा लें तो दवाओं और ऑपरेशन के द्वारा कैंसर का उपचार संभव है।
 
सरल हेल्थ केयर के संचालक चिकित्सक डॉ. आशीष गोपाल ने कहा अमर उजाला फाउंडेशन का यह प्रयास गरीबों के लिए खासा लाभकारी है। इस अवसर पर डॉ. अमोल, शिविर के को-आर्डिनेटर नेत्रपाल सिंह भी मौजूद रहे। तंबाकू, गुटखा और धूम्रपान से रहें दूर कैंसर के रोगियों की बढ़ती संख्या चिंताजनक है। अमर उजाला फाउंडेशन और भक्तिवेदांत कैंसर इंस्टीट्यूट के संयुक्त प्रयासों से लगे निशुल्क कैंसर जांच शिविर के मुख्य चिकित्सक डा. विष्णु अग्रवाल ने कहा कि जांच शिविर में अधिकांश रोगी मुख कैंसर से पीड़ित आते हैं। इसका मुख्य कारण तंबाकू, गुटखा और धूम्रपान है। उन्होंने लोगों को बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, शराब, तंबाकू का मंजन और सुपारी न खाने की सलाह दी है।

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward