Home Health Blood Donation Camp देहरादून में आयोजित शिविर में 87 लोगों ने किया महादान
Health

देहरादून में आयोजित शिविर में 87 लोगों ने किया महादान

  • calendar_month 30,OCT 2017
देहरादून में आयोजित शिविर में 87 लोगों ने किया महादान

अमर उजाला फाउंडेशन और संदीप सिंह रावत मेमोरियल समिति की ओर से रविवार, 29 अक्टूबर, 2017 को देहरादून के सरदार भगवान सिंह मेडिकल कॉलेज में एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गयाl शिविर में 87 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान कियाl 

शिविर का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी धीरेन्द्र पंवार ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई दूसरा दान नहीं हैं, इससे किसी व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता हैंl लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने की जरुरत हैl फाउंडेशन इस दिशा में बेहतरीन प्रयास कर रहा हैl इस मौके पर सभी रक्तदाताओं को फाउंडेशन और ब्लड बैंक टीम की ओर से डोनर कार्ड एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित भी किया गयाl 

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward