Home Health Blood Donation Camp कानपुर के चौक गुरुद्वारे में 80 लोगों ने किया महादान
Health

कानपुर के चौक गुरुद्वारे में 80 लोगों ने किया महादान

  • calendar_month 06,JUN 2016
कानपुर के चौक गुरुद्वारे में 80 लोगों ने किया महादान

श्री गुरु सिंह सभा, श्री गुरुनानक मोदीखाना और अमर उजाला फाउंडेशन के संयुक्त तत्त्वावधान में रविवार, 5 जून, 2016 को कानपुर के लाटूश रोड स्थित चौक गुरुद्वारे में एकदिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गयाl शिविर में 80 लोगों ने उत्साहपूर्वक स्वैच्छिक रक्तदान किया। इस दौरान महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी की। शिविर का संचालन प्रातः 11 से शाम चार बजे तक किया गयाl 

शिविर का उद्घाटन करते हुए श्री गुरु सिहं सभा के प्रधान हरविंदर सिहं लार्ड ने संगत में आए लोगों ने रक्तदान के प्रति जागरुक किया। इस दौरान मायांजलि ब्लड बैंक की टीम मौजूद रही और लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान करायाl इस मौके पर सभी रक्तदाताओं को ब्लड बैंक की टीम और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से डोनर कार्ड एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित भी किया गयाl 

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward