Home Health Blood Donation Camp गाजियाबाद में 77 लोगों ने किया रक्तदान
Health

गाजियाबाद में 77 लोगों ने किया रक्तदान

  • calendar_month 07,DEC 2017
गाजियाबाद में 77 लोगों ने किया रक्तदान

अमर उजाला फाउंडेशन और एच.डी.एफ.सी. बैंक की ओर से शुक्रवार, 08 दिसम्बर, 2017 को गाजियाबाद के एच.डी.एफ.सी. बैंक की विंडसर पार्क और आरडीसी शाखा में एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गयाl शिविर का उद्घाटन करते हुए राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने युवाओं को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति प्रेरित कियाl

शिविर का संचालन प्रथ 10 से शाम 5 बजे तक किया गयाl इस दौरान बैंक कर्मचारियों सहित अन्य लोगों ने भी शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लियाl कुल 77 युवाओं ने स्वैच्छिक रक्तदान कियाl शिविर में जिला चिकित्सालय (एमएमजी अस्पताल) के ब्लड बैंक की टीम मौजूद रही, और रक्त एकत्र कियाl 

ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. ए.के. दुआ ने बताया कि 18 से 60 साल के बीच का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति, जिसका वजन 45 किग्रा से ऊपर हैं, रक्तदान कर सकता हैंl रक्तदान से कोई कमजोरी नहीं आती हैl इस मौके पर सभी रक्तदाताओं को फाउंडेशन और ब्लड बैंक टीम की ओर से डोनर कार्ड एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित भी किया गयाl 

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward