Home Health Blood Donation Camp ग्रेटर नोएडा के आईआईएमटी कॉलेज में 73 लोगों ने किया महादान।
Health

ग्रेटर नोएडा के आईआईएमटी कॉलेज में 73 लोगों ने किया महादान।

  • calendar_month 10,OCT 2018
ग्रेटर नोएडा के आईआईएमटी कॉलेज में 73 लोगों ने किया महादान।

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मंगलवार, 9 अक्टूबर, 2018 को ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित आईआईएमटी कॉलेज परिसर में एकदिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गयाl प्रातः 10 से दोपहर दो बजे तक संचालित शिविर में 73 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक स्वैच्छिक रक्तदान कियाl शिविर में जिला चिकित्सालय, नोएडा के ब्लड बैंक की टीम द्वारा रक्त एकत्र किया गयाl 

गौरतलब हो कि रक्तदान के लिए 102 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था, परंतु विभिन्न स्वास्थ्य कारणों की वजह से रक्तदान से वंचित रह गएl चिकित्सकों ने इन विद्यार्थियों को स्वस्थ रहने के टिप्स देते हुए अगले शिविर में रक्तदान के लिए प्रेरित कियाl इस मौके पर सभी रक्तदाताओं को फाउंडेशन और ब्लड बैंक टीम की ओर से डोनर कार्ड एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित भी किया गयाl

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward