Home Health Blood Donation Camp ग्रेटर नोएडा के गलगोटिया में 68 युवाओं ने किया रक्तदान
Health

ग्रेटर नोएडा के गलगोटिया में 68 युवाओं ने किया रक्तदान

  • calendar_month 24,JAN 2018
ग्रेटर नोएडा के गलगोटिया में 68 युवाओं ने किया रक्तदान

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान-महादान अभियान के तहत मंगलवार, 23 जनवरी, 2018 को ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित गलगोटिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी परिसर में एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गयाl कॉलेज के एडमिन डायरेक्टर एस.के. दुबे ने शिविर का उद्घाटन करते हुए स्वयं भी रक्तदान कियाl

इस दौरान युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिलाl बारिश और ठंड में भी 68 युवाओं ने स्वैच्छिक रक्तदान कियाl शिविर में विद्यार्थियों के अलावा कॉलेज स्टाफ ने भी रक्तदान कियाl इस मौके पर सभी रक्तदाताओं को फाउंडेशन और ब्लड बैंक टीम की ओर से डोनर कार्ड एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित भी किया गयाl

गौरतलब हो कि रक्तदान के लिए शिविर में करीब 75 लोग आए, जिनमें से सात लोग हिमोग्लोबिन कम होने, वजन कम होने या अन्य स्वास्थ्य कारणों से रक्तदान से वंचित रह गएl शिविर में जिला अस्पताल, नोएडा के ब्लड बैंक की चिकित्सक डॉ. शैला गोयल ने विद्यार्थियों को स्वस्थ रहने के सुझाव देते हुए अगले शिविर में रक्तदान के लिए प्रेरित कियाl

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward