Home Health Blood Donation Camp अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में 68 लोगों ने किया रक्तदान
Health

अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में 68 लोगों ने किया रक्तदान

  • calendar_month 20,NOV 2017
अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में 68 लोगों ने किया रक्तदान

अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान महादान अभियान के तहत रविवार, 19 नवम्बर, 2017 को नोएडा में दो अलग-अलग स्थानों (सेक्टर- 50 स्थित सागर प्रेसीडेंसी एवं ग्रेनो के गौतमबुद्ध विवि) पर आरडब्ल्यूए एवं 41वीं वाहिनी एनसीसी के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गयाl
 
इस दौरान शिविर में कुल 68 युवाओं ने स्वैच्छिक रक्तदान कियाl ब्रिगेडियर राकेश शर्मा ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाते हुए अमर उजाला फाउंडेशन के प्रयाश की सराहना कीl शिविर में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वैच्छिक रक्तदान कियाl आरडब्ल्यूए, सेक्टर- 50 के महासचिव विनय शर्मा एवं अध्यक्ष एस.के. राय ने फाउंडेशन के प्रयास की सराहना की और बताया कि भविष्य में जल्द ही एक और रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगाl
 
इस मौके पर शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को फाउंडेशन और ब्लड बैंक टीम की ओर से डोनर कार्ड एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित भी किया गयाl शिविर में नोएडा जिला अस्पताल के ब्लड बैंक की टीम का विशेष सहयोग रहाl 

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward