Home Health Blood Donation Camp गाजियाबाद के जिला अस्पताल में 66 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
Health

गाजियाबाद के जिला अस्पताल में 66 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

  • calendar_month 03,JUL 2016
गाजियाबाद के जिला अस्पताल में 66 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

अमर उजाला फाउंडेशन और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त अभियान रक्तदान-महादान के तहत शनिवार, 02 जुलाई, 2018 को गाजियाबाद के जिला एमएमजी अस्पताल में एकदिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। श्री परमधाम न्यास दौराला के सहयोग से आयोजित इस शिविर में रक्तदाताओं में गजब का उत्साह दिखा। श्री परमधाम न्यास के क्रांति गुरु चंद्रमोहन के जन्मोत्सव पर लगे कैंप में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवा शामिल हुए।

शिविर का उद्घाटन करते हुए सीएमओ डॉ. अजेय अग्रवाल ने युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित कियाl बरसात के बावजूद सुबह से रक्तदाताओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई। काफी महिलाएं ऐसी भी रहीं जो वजन और हीमोग्लोबिन कम होने के कारण रक्तदान नहीं कर पाईं। वह कुछ मायूस नजर आईं। युवाओं ने भी रक्तदान में उत्साह दिखाया।

इस दौरान कुल 66 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। इस मौके पर सभी रक्तदाताओं को फाउंडेशन और ब्लड बैंक टीम की ओर से डोनर कार्ड एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगाl शिविर में क्रांतिगुरु का संदेश देते हुए लोकपाल पिंक ने कहा कि रक्त नाड़ियों में बहने के लिए बना है, नालियों में बहने के लिए नहीं। इसलिए रक्तदान अवश्य करें। दुजाना गांव के प्रधान रणपाल और सतेंद्र ने भी रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को अमर उजाला द्वारा सर्टिफिकेट भी दिया गया। महिलाओं का रहा योगदान कैंप में महिलाएं बड़ी संख्या में रक्तदान करने आई थीं। इसमें से कुछ महिलाओं के हीमोग्लोबिन कम होने या वजन कम होने की वजह से वह रक्तदान नहीं कर पाईं इसमें बुजुर्ग महिलाएं भी शामिल थीं।

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward