Home Health Blood Donation Camp गाजियाबाद के सुंदरलाल अस्पताल में 65 लोगों ने किया महादान
Health

गाजियाबाद के सुंदरलाल अस्पताल में 65 लोगों ने किया महादान

  • calendar_month 22,AUG 2016
गाजियाबाद के सुंदरलाल अस्पताल में 65 लोगों ने किया महादान

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित रक्तदान महादान श्रृंखला के अंतर्गत उन्मुक्त भारत और जिला अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 21 अगस्त, 2016 को गाजियाबाद के प्रताप विहार स्थित पंडित सुंदरलाल अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता अतुल गर्ग ने युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित कियाl इस दौरान 65 युवाओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।

शिविर में विजयनगर, प्रताप विहार, सुदामापुरी, राहुल विहार, कैलाशनगर, बागू से बड़ी संख्या में युवा रक्तदान के लिए पहुंचे। रक्तदान के प्रति महिलाओं का भी जज्बा रहा। रक्तदान करने शिविर में पहुंची महिलाओं में से अधिकतर में हीमोग्लोबिन कम होने की वजह से उनका रक्त नहीं लिया गया। उन्मुक्त भारत की टीम लीडर सुकृति सक्सेना ने अमर उजाला के इस प्रयास की सराहना की और भविष्य में भी इस तरह के कैंप लगाए जाने की बात कही।  

इस मौके पर सभी रक्तदाताओं को फाउंडेशन और ब्लड बैंक टीम की ओर से डोनर कार्ड एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगाl 

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward