Home Health Blood Donation Camp गाजियाबाद के गौड़ कास्केड्स सोसाइटी में 62 युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
Health

गाजियाबाद के गौड़ कास्केड्स सोसाइटी में 62 युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

  • calendar_month 08,AUG 2016
गाजियाबाद के गौड़ कास्केड्स सोसाइटी में 62 युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान - महादान अभियान के तहत रविवार, 07 अगस्त, 2016 को गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित गौड़ कास्केड्स सोसाइटी में एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गयाl सोसायटी के रेजिडेंट्स और गाजियाबाद जिला अस्पताल - एमएमजी ब्लड बैंक के सहयोग से लगे शिविर में कुल 62 युवाओं ने स्वैच्छिक रक्तदान कियाl एमएमजी ब्लड बैंक की टीम द्वारा रक्त एकत्रित किया गया।
 
शिविर का उद्घाटन बागपत के न्यायाधीश पीयूष पांडेय ने किया। उन्होंने कैंप में रक्तदान करने वाले लोगों को प्रोत्साहित किया। गौरतलब हो कि अमर उजाला फाउंडेशन का यह 23वां रक्तदान शिविर था। एक्सटेंशन की सोसायटी के साथ ही राजनगर, शास्त्रीनगर, मुरादनगर जैसे दूर दराज की कॉलोनियों से भी लोग रक्तदान करने पहुंचे। महिलाओं ने भी शिविर में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और रक्तदान किया।

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward