Home Health Blood Donation Camp कानपुर आई.आई.टी. में 60 लोगों ने किया रक्तदान
Health

कानपुर आई.आई.टी. में 60 लोगों ने किया रक्तदान

  • calendar_month 06,NOV 2017
कानपुर आई.आई.टी. में 60 लोगों ने किया रक्तदान

अमर उजाला फाउंडेशन व ब्लड कनेक्ट आई.आई.टी. के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान-महादान अभियान के तहत रविवार, 5 नवंबर, 2017 को कानपुर आई.आई.टी. के योगा हॉल में एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गयाl इस दौरान शिविर में कुल 60 छात्र-छात्राओं ने स्वैच्छिक रक्तदान कियाl 

इस मौके पर सभी रक्तदाताओं को फाउंडेशन और ब्लड बैंक टीम की ओर से डोनर कार्ड एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित भी किया गयाl शिविर में मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक की टीम मौजूद रही और स्वैच्छिक रक्तदान करायाl गौरतलब हो कि ब्लड कनेक्टसंस्था के सहयोग से समय-समय पर आई.आई.टी. कानपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता रहता हैl 

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward