Home Health Blood Donation Camp कानपुर के मधुलोक हॉस्पिटल में 54 लोगों ने किया महादान
Health

कानपुर के मधुलोक हॉस्पिटल में 54 लोगों ने किया महादान

  • calendar_month 28,JAN 2016
कानपुर के मधुलोक हॉस्पिटल में 54 लोगों ने किया महादान

अमर उजाला फाउंडेशन एवं ह्यूमन रिलीफ फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में कानपुर के किदवई नगर ब्लाक स्थित मधुलोक हॉस्पिटल में एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 54 युवाओं ने स्वैच्छिक रक्तदान कियाl शादी की 20वीं सालगिरह पर दंपति गया प्रसाद पोरवाल और मिथिलेश रक्तदान के लिए पहुंचीं तो केक कटवाकर उनके स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी गईं।
 
इस अवसर पर कृष्णा शर्मा, प्रकाश निगम, राकेश श्रीवास्तव, जय मिश्रा, संदीप उत्तम, सुमित कश्यप, दीपक दुबे आदि मौजूद रहे। डॉ. महताब आलम और डॉ. लोकेंद्र सचान के दिशा-निर्देशन में हॉस्पिटल के रक्त कोष की टीम ने सहयोग किया। इस मौके पर सभी रक्तदाताओं को फाउंडेशन और ब्लड बैंक टीम की ओर से डोनर कार्ड एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित भी किया गयाl 

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward