Home Health Blood Donation Camp इंदिरापुरम में 54 लोगों ने किया रक्तदान
Health

इंदिरापुरम में 54 लोगों ने किया रक्तदान

  • calendar_month 09,OCT 2017
इंदिरापुरम में 54 लोगों ने किया रक्तदान

अमर उजाला फाउंडेशन और श्री सर्वेश्वरी समूह के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 08 अक्टूबर, 2017 को साहिबाबाद (गाजियाबाद) के इंदिरापुरम स्थित शिप्रा कृष्णा विस्टा सोसाइटी में एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गयाl प्रातः 9 से अपराह्न 2 बजे तक संचालित इस शिविर में कुल 54 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान कियाl शिविर में एम.एम.जी.अस्पताल, गाजियाबाद ब्लड बैंक की टीम मौजूद रहीl

ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. ए.के. दुआ ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के शिविरों का आयोजन समय-समय पर होए रहना चाहिएl इससे लोगों में जागरूकता आती हैl शिविर में रक्तदान करने वाले सभी महादानियों को एम.एम.जी.अस्पताल और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से डोनर कार्ड प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गयाl गौरतलब हो कि शिविर में रक्तदान के लिए 60 लोगों ने पंजीकरण कराया था, परंतु विभिन्न स्वास्थ्य कारणों से वो रक्तदान करने से वंचित रह गयेl चिकित्सकों ने उन्हें स्वस्थ्य होने की सलाह देते हुए अगले शिविर में रक्तदान के लिए प्रेरित कियाl

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward