Home Health Blood Donation Camp गाजियाबाद के गणेश अस्पताल में 53 युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
Health

गाजियाबाद के गणेश अस्पताल में 53 युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

  • calendar_month 07,NOV 2016
गाजियाबाद के गणेश अस्पताल में 53 युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान-महादान अभियान के तहत रविवार, 06 नवंबर, 2016 को गाजियाबाद के नेहरूनगर स्थित गणेश अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला अस्पताल, गाजियाबाद- एमएमजी ब्लड बैंक की टीम, आरएसएस और बजरंग दल के सहयोग से आयोजित शिविर में कुल 53 युवाओं ने स्वैच्छिक रक्तदान कियाl

रक्तदान करने वालों में गणेश अस्पताल की स्टाफ पूजा शर्मा और विजयनगर निवासी सुनीता रावत सहित छह अन्य महिलाओं ने भी शिविर में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले सभी महादानियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। नदंग्राम से आए विक्रम सिंह ने दसवीं बार रक्तदान किया। अखबार में पढ़कर और अन्य लोगों से प्रेरित होकर पहली बार रक्तदान किया है। रक्तदान करके खुद को काफी अच्छा महसूस हो रहा है। सुरेंद्र, प्रतापविहार काफी लोग ऐसे हैं जो हमेशा रक्तदान करते हैं और अखबारों में पढ़ा है कि रक्तदान करने से सेहत को भी काफी फायदा होता है। इसलिए रक्तदान किया है और अब आगे भी जरूरत पड़ने पर करता रहूंगा।

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward