Home Health Blood Donation Camp जहानाबाद में आयोजित रक्तदान शिविर में 52 लोगों ने किया महादान।
Health

जहानाबाद में आयोजित रक्तदान शिविर में 52 लोगों ने किया महादान।

  • calendar_month 15,SEP 2018
जहानाबाद में आयोजित रक्तदान शिविर में 52 लोगों ने किया महादान।

नव युवक जागरण मंच और अमर उजाला फाउंडेशन के संयुक्त तत्त्वावधान में शनिवार, 15 सितम्बर, 2018 को फतेहपुर के जहानाबाद स्थित राम तलाई मंदिर परिसर में एकदिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गयाl प्रातः 10 से दोपहर 2 बजे तक संचालित शिविर में 52 लोगों ने रक्तदान किया।

शिविर में राजा अग्निहोत्री ने 15वीं बार, लल्लू तोमर ने 14वीं बार और डॉ. सुरेन्द्र ने 10 वीं बार रक्तदान कर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित कियाl इस मौके पर सभी रक्तदाताओं को अमर उजाला फाउंडेशन और ब्लड बैंक टीम की ओर से डोनर कार्ड एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित भी किया गयाl 

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward