Home Health Blood Donation Camp मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में 51 लोगों ने किया महादान
Health

मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में 51 लोगों ने किया महादान

  • calendar_month 15,JAN 2018
मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में 51 लोगों ने किया महादान

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में रविवार, 14 जनवरी, 2018 को गाजियाबाद (वसुंधरा) के सेक्टर- 2 स्थित प्राचीन शिव शक्ति मंदिर परिसर में एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गयाl शिविर का उद्घाटन करते हुए एडीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने युवाओं को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित कियाl

इस दौरान 51 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान कियाl शिविर में महिलाओं ने भी बढ़कर हिस्सा लेते हुए रक्तदान कियाl शिविर में एमएमजी अस्पताल के ब्लड बैंक की टीम द्वारा रक्त एकत्रित किया गयाl रक्तदान शिविर के दौरान लोगों को रक्तदान के फायदे भी बताए गएl शिविर में एम.बी कौशिक का विशेष सहयोग रहा, उन्होंने शिविर में 64वीं बार रक्तदान कियाl

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward