Home Health Blood Donation Camp गणतंत्र दिवस के अवसर पर एमएमजी अस्पताल में 51 लोगों ने किया महादान
Health

गणतंत्र दिवस के अवसर पर एमएमजी अस्पताल में 51 लोगों ने किया महादान

  • calendar_month 26,JAN 2018
गणतंत्र दिवस के अवसर पर एमएमजी अस्पताल में 51 लोगों ने किया महादान

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार, 26 जनवरी, 2018 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर गाजियाबाद के जिला चिकित्सालय (एमएमजी अस्पताल) में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गयाl शिविर का उद्घाटन करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार दुबे ने युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित कियाl
 
शिविर का संचालन प्रातः 10 से दोअपहर के 3 बजे तक किया गया, इस दौरान कुल 51 युवाओं ने स्वैच्छिक रक्तदान कियाl इस मौके पर सभी रक्तदाताओं को फाउंडेशन और ब्लड बैंक टीम की ओर से डोनर कार्ड एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित भी किया गयाl इस मौके पर सीएमओ डॉ. नरेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए सामाजिक संस्थाओं को आगे आना चाहिएl

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward