Home Health Blood Donation Camp कानपुर के नानाराव पार्क में 50 लोगों ने किया महादान
Health

कानपुर के नानाराव पार्क में 50 लोगों ने किया महादान

  • calendar_month 17,APR 2019
कानपुर के नानाराव पार्क में 50 लोगों ने किया महादान

अमर उजाला फाउंडेशन के अभियान अपराजिता- 100 मिलियन स्माइल्स के तहत अग्रवाल लोहिया जैन परिषद के सहयोग से भगवान महावीर स्वामी जनकल्याणक महोत्सव के अवसर पर बुधवार, 17 अप्रैल, 2019 को कानपुर के नानाराव पार्क में एकदिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान और नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में 50 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान कियाl रक्तदान करने वालों में महिलाओं की संख्या अधिक रही। इस दौरान आईएमए ब्लड बैंक की टीम मौजूद रही और लोगों को सुरक्षित रक्तदान कराया। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा शिविर में 175 लोगों की शुगर की जांच और 25 लोगों का ईसीजी भी हुआ।

इस मौके पर सभी रक्तदाताओं को उपहार स्वरूप पौधे दिए गए। साथ ही अमर उजाला फाउंडेशन और ब्लड बैंक की टीम की ओर से डोनर कार्ड एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित भी किया गयाl शिविर के सफल आयोजन में सीमा जैन, अनिल जैन, अमित जैन, पवन जैन, आरुल जैन, सूरज सिंह, डॉ. वीसी रस्तोगी, पुष्कर जैन का विशेष सहयोग रहा।

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward