Home Health Blood Donation Camp अमर उजाला कार्यालय में 50 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
Health

अमर उजाला कार्यालय में 50 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

  • calendar_month 30,MAY 2016
अमर उजाला कार्यालय में 50 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

अमर उजाला फाउंडेशन और होली फेथ सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 29 मई, 2016 को बहादुरगढ़ के रोहतक-दिल्ली रोड स्थित अमर उजाला कार्यालय में एकदिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भारतीय रेड क्रास सोसाइटी के ब्लड बैंक की टीम ने सेवाएं दीं। इस दौरान शिविर में कुल 50 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। 

शिविर में एक से अधिक बार रक्तदान कर चुके रक्तदाताओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। पी.जी.आई.एम.एस. रोहतक से आई रेडक्रास सोसायटी के ब्लड बैंक की अनुभवी टीम ने जांच के बाद स्वस्थ्य व्यक्ति को रक्तदान करने की अनुमति दी। इस मौके पर सभी रक्तदाताओं को फाउंडेशन और ब्लड बैंक टीम की ओर से डोनर कार्ड एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगाl गौरतलब हो कि अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से समय-समय पर सामाजिक सरोकार से जुड़े विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहते हैं।

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward