Home Health Blood Donation Camp कानपुर के नानाराव पार्क में 48 लोगों ने किया महादान
Health

कानपुर के नानाराव पार्क में 48 लोगों ने किया महादान

  • calendar_month 20,APR 2016
कानपुर के नानाराव पार्क में 48 लोगों ने किया महादान

अमर उजाला फांउडेशन और श्री अग्रवाल लोहिया जैन परिषद के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार, 19 अप्रैल, 2016 को महावीर जयंती के अवसर पर कानपुर के फूलबाग स्थित नानाराव पार्क में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गयाl इस दौरान शिविर में 48 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान कियाl किदवई नगर ब्लॉक स्थित मधुलोक हॉस्पिटल के ब्लड बैंक की टीम द्वारा रक्तदान कराया गयाl

इस मौके पर सभी रक्तदाताओं को ब्लड बैंक की टीम और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से डोनर कार्ड एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित भी किया गयाl अमर उजाला फाउंडेशन के वालंटियरों ने शिविर में मौजूद सभी लोगों को रक्तदान के महत्त्व के बारे में बताया।

गौरतलब हो कि शिविर में रक्तदान के लिए 56 लोगों ने पंजीकरण कराया था, परंतु विभिन्न स्वास्थ्य कारणों से रक्तदान करने से वंचित रह गयेl ब्लड बैंक की टीम और फाउंडेशन के वालंटियरों ने रक्तदान से वंचित रह गये लोगों को स्वस्थ होकर अगले शिविर में आने के लिए प्रेरित कियाl

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward