Home Health Blood Donation Camp कानपुर के गुरुद्वारा भाई बन्नो साहिब में 46 लोगों ने किया महादान।
Health

कानपुर के गुरुद्वारा भाई बन्नो साहिब में 46 लोगों ने किया महादान।

  • calendar_month 14,APR 2016
कानपुर के गुरुद्वारा भाई बन्नो साहिब में 46 लोगों ने किया महादान।

श्री गुरुनानक मोदी खाना और अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वधान में बुधवार,13 अप्रैल को कानपुर के गुरुद्वारा भाई बन्नो साहिब में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर 46 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ करते हुए गुरुद्वारा भाई बन्नो साहिब के प्रधान मोहकम सिंह ने कहा कि रक्तदान से शरीर को कोई नुकशान नहीं होता है।

महिलाओं ने भी रक्तदान के बारे मे जानकारी ली। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की ब्लड बैंक की टीम ने सहयोग किया। अमर उजाला फाउंडेशन के वालेंटियर ने लोगों को रक्तदान के बारे मे बताया और इनके प्रयासों से कई लोगों ने रक्तदान भी किया। अमर उजाला फाउंडेशन ने रक्तदानियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। श्री गुरुनानक मोदी खाना की ओर से रक्तदानियों को जूस पिलाया गया।

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward