Home Health Blood Donation Camp इंदिरापुरम (गाजियाबाद) में आयोजित रक्तदान शिविर में 43 लोगो ने किया महादान
Health

इंदिरापुरम (गाजियाबाद) में आयोजित रक्तदान शिविर में 43 लोगो ने किया महादान

  • calendar_month 06,MAY 2018
इंदिरापुरम (गाजियाबाद) में आयोजित रक्तदान शिविर में 43 लोगो ने किया महादान

साहिबाबाद। अमर उजाला फाउंडेशन और ट्रांस हिंडन वेलफेयर क्लब के संयुक्त तत्वावधान में 6 मई, 2018 (रविवार) को इंदिरापुरम की अहिंसा खंड दो स्थित ऋषभ प्लेटेनियम सोसाइटी में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सोसाइटी के निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एमएमजी ब्लड बैंक व इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की टीम द्वारा कुल 43 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।

साथ ही लोगो को रक्तदान के प्रति जागरुक भी किया गया। रक्तदान में पुरुष के साथ महिलाओं में भी उत्साह दिखा। इस मौके पर सभी रक्तदाताओं को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया  गया। साथ ही ब्लड बैंक की टीम की ओर से भी प्रशस्ति-पत्र और डोनर कार्ड प्रदान किया गया। सोसाइटी वासियों ने अमर उजाला फाउंडेशन की इस पहल की जमकर सराहना की। रक्तदान शिविर के साथ ही स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें चिकित्सकों की टीम द्वारा करीब 150 लोगों की ई.सी.जी., ब्लड सुगर, बीपी आदि का निःशुल्क चेकअप किया गया।

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward