Home Health Blood Donation Camp आर.डब्ल्यू.ए. सेक्टर - 56 में 42 लोगों ने किया महादान
Health

आर.डब्ल्यू.ए. सेक्टर - 56 में 42 लोगों ने किया महादान

  • calendar_month 04,SEP 2017
आर.डब्ल्यू.ए. सेक्टर - 56 में 42 लोगों ने किया महादान

अमर उजाला फाउंडेशन और आर.डब्ल्यू.ए. के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 3 सितम्बर, 2017 को नोएडा के सेक्टर - 56 स्थित कम्युनिटी सेंटर में एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गयाl शिविर का उद्घाटन करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट महेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि लोगों में अभी भी रक्तदान को लेकर कई भ्रांतियां है कि उससे कई परेशानी होती हैं, जबकि रक्तदान के मात्र एक दिन में नया रक्त बन जाता हैl

रक्तदान का मतलब दूसरे व्यक्ति को जीवन दान देना होता हैl ऐसे में फाउंडेशन की ओर से लगातार लगाए जा रहे रक्तदान शिविरों के माध्यम से युवाओं में जागरूकता आ रही हैl प्रातः 10 से दोपहर 2 बजे तक संचालित इस शिविर में कुल 42 उवओं ने स्वैच्छिक रक्तदान कियाl

रक्तदान शिविर का आयोजन जिला अपस्ताल, नोएडा के ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. एच.एम. लावानिया के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा किया गयाl इस मौके पर सभी रक्तदाताओं को अमर उजाला फाउंडेशन और ब्लड बैंक की टीम की ओर से डोनर कार्ड एव प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित भी किया गयाl शिविर में  आर.डब्ल्यू.ए., सेक्टर - 56 के अध्यक्ष संजय मावी और अन्य आर.डब्ल्यू.ए. के पदाधिकारियों ने विशेष सहयोग दियाl

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward