Home Health Blood Donation Camp एड्स दिवस के अवसर पर कानपुर में 39 विद्यार्थियों ने किया रक्तदान
Health

एड्स दिवस के अवसर पर कानपुर में 39 विद्यार्थियों ने किया रक्तदान

  • calendar_month 02,DEC 2017
एड्स दिवस के अवसर पर कानपुर में 39 विद्यार्थियों ने किया रक्तदान

अमर उजाला फाउंडेशन व इंडियन मेडिकल एसोसिएशन कानपुर शाखा के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार, 01 दिसम्बर, 2017 को विश्व एड्स दिवस के अवसर पर कानपुर के अर्मापुर पीजी कॉलेज में एकदिवसीय रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गयाl शिविर में कुल 39 विद्यार्थियों और शिक्षकों ने स्वैच्छिक रक्तदान कियाl 

रक्तदान करने वालों में एनएसएस और एनसीसी के विद्यार्थी मुख्य रूप से शामिल हुएl आई.एम.ए. चेरीटेबल ब्लड बैंक की टीम इस मौके पर मौजूद रही और रक्त एकत्र कर लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के बारे में बतायाl इस मौके पर सभी रक्तदाताओं को फाउंडेशन और ब्लड बैंक टीम की ओर से डोनर कार्ड एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित भी किया गयाl इस दौरान आर. के. अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा विद्यार्थियों का नेत्र परीक्षण भी किया गयाl

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward