Home Health Blood Donation Camp पीलीभीत में आयोजित रक्तदान शिविर में 35 लोगों ने किया महादान।
Health

पीलीभीत में आयोजित रक्तदान शिविर में 35 लोगों ने किया महादान।

  • calendar_month 23,SEP 2018
पीलीभीत में आयोजित रक्तदान शिविर में 35 लोगों ने किया महादान।

स्वास्थ्य विभाग, सिख संगत और अमर उजाला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार, 22 सितम्बर, 2018 को पीलीभीत के पूरनपुर स्थित गुरुद्वारा भगत धन्ना साहिब उदयकरनपुर में एकदिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गयाl शिविर में 35 महादानियों ने रक्तदान कियाl गौरतलब हो कि शिविर में रक्तदान के लिए कुल 90 लोगों ने पंजीकरण कराया कराया था, परंतु जिला अस्पातल की ब्लड बैंक टीम ने ब्लड बैंक की स्टोरेज क्षमता को ध्यान में रखते हुए सिर्फ 35 लोगों से ही रक्तदान करायाl जिला अस्पताल द्वारा एकत्रित रक्त अस्पताल में भर्ती जरूरतमंद की जान बचाने में सहायक होगाl 

इस मौके पर सभी रक्तदाताओं को फाउंडेशन और ब्लड बैंक टीम की ओर से डोनर कार्ड एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित भी किया गयाl

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward