Home Health Blood Donation Camp नोएडा के सेक्टर-55 में 33 ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
Health

नोएडा के सेक्टर-55 में 33 ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

  • calendar_month 25,SEP 2017
नोएडा के सेक्टर-55 में 33 ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान-महादान अभियान के तहत आर.डब्ल्यू.ए. के सहयोग से रविवार, 24 सितम्बर, 2017 को नोएडा के सेक्टर-55 स्थित सामुदायिक भवन में एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गयाl प्रातः 10 से अपराह्न 02 बजे तक संचालित इस शिविर में 33 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान कियाl शिविर का उद्घाटन करते हुए उपश्रमायुक्त बी.के. रॉय ने युवाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक किया और फाउंडेशन के अभियान की सराहना कीl 

इस दौरान शिविर में जिला अस्पताल, नोएडा के ब्लड बैंक की टीम मौजूद रही और रक्त संचय कियाl शिविर में आर.डब्ल्यू.ए. सेक्टर-55 के अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह व अन्य सदस्य भी मौजूद रहेl इस मौके पर सभी रक्तदानियों को फाउंडेशन और ब्लड बैंक टीम की ओर से डोनर कार्ड एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित भी किया गयाl ब्लड बैंक के इंचार्ज डॉ. लावानिया ने बताया कि इस मौसम में रक्त की जरुरत बढ़ जाती है l ऐसे में युवाओं को सभी भ्रांतियों से आगे बढ़कर स्वैच्छिक रक्तदान करना चाहिएl यह एक पुण्य का काम हैl

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward