Home Health Blood Donation Camp गाजियाबाद के स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल में 32 लोगों ने किया महादान।
Health

गाजियाबाद के स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल में 32 लोगों ने किया महादान।

  • calendar_month 18,JUN 2018
गाजियाबाद के स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल में 32 लोगों ने किया महादान।

गाजियाबाद। अमर उजाला फाउंडेशन और आर.डब्ल्यू.ए. विश्वास नगर के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 18 जून, 2018 (सोमवार) को सिंहानी रोड स्थित स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल में एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एम.एम.जी. अस्पताल के ब्लड बैंक की टीम के द्वारा 32 यूनिट रक्त एकत्र किया गया, जिसमें आर.डब्ल्यू.ए. विश्वास नगर के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। रक्तदान शिविर प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित किया गया, जिसमें सिंहानी गांव और विश्वास नगर सहित दूरदराज से लोग अखबार पढ़कर रक्तदान के लिए आए।

इस मौके पर सभी रक्तदाताओं को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही ब्लड बैंक की टीम की ओर से भी प्रशस्ति-पत्र और डोनर कार्ड प्रदान किया गया।

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward