Home Empowerment Self-Defense Training केराकत के दो स्कूलों की 300 छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर
Empowerment

केराकत के दो स्कूलों की 300 छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

  • calendar_month 24,APR 2019
केराकत के दो स्कूलों की 300 छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

अमर उजाला फाउंडेशन के अभियान अपराजिता- 100 मिलियन स्माइल्स के तहत बुधवार, 24 अप्रैल, 2019 को केराकत (जौनपुर) के बाँसबारी प्राथमिक विद्यालय तथा गोमती पब्लिक स्कूल छितौना में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। मानव अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट्स के सहयोग से आयोजित आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में 300 से अधिक छात्राओं ने हिस्सा लियाl 

प्राथमिक विद्यालय में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाध्यापक वीरेंद्र प्रताप यादव तथा गोमती पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य श्रीराम यादव ने किया। फाउंडेशन के प्रयाश की सराहना करते हुए शिक्षकों ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम लड़कियों के लिए महत्वपूर्ण हैं। ऐसे कार्यक्रम सभी स्कूलों कॉलेजों में नियमित रूप से चलने चाहिए।

मानव अकादमी के प्रशिक्षक राम प्रकाश मौर्या, सोनू यादव तथा पूनम सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। पहले दिन लड़कियों को शारीरिक और मानसिक रूप से भी मजबूत होने के टिप्स दिए। कहा कि आज के दौर में लड़कियों को मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग आवश्यक है। शिविर मानव अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक सिहान एचएन सिंह तथा महासचिव सेंसेई किसलय मानव की देखरेख में चल रहा है, जो सात दिनों तक चलेगा। प्रशिक्षण के बाद सभी प्रतिभागियों को अमर उजाला फाउंडेशन और मानव अकादमी की तरफ से सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward