Home Health Blood Donation Camp कानपुर (पुखरायां) के नगर पालिका सभागार में 25 लोगों ने किया महादान।
Health

कानपुर (पुखरायां) के नगर पालिका सभागार में 25 लोगों ने किया महादान।

  • calendar_month 24,APR 2016
कानपुर (पुखरायां) के नगर पालिका सभागार में 25 लोगों ने किया महादान।

शीतलप्रसाद बहुमुखी विकास सेवा संस्थान एंव अमर उजाला फांउडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार, 23, अप्रैल को कानपुर (पुखरायां) के नगर पालिका सभागार में स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं ने काफी उत्साहपूर्वक स्वैच्छिक रक्तदान किया। 

इस मौके पर अमर उजाला फांउडेशन और ब्लड बैंक की तरफ से सभी रक्तदाताओं को डोनर कार्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर में कानपुर (पुखरायां) के नगर पालिका सभागार में यूनिट रक्तदान किया गया। शिविर का उद्घघाटन पालिका अध्यक्ष राजकुमारी आर्या ने किया। और लोगों को बताया गया कि गर्मी के मौसम में बीमारियों के बढने से खून की मांग भी बढ जाती हैं। ऐसे में सरकारी और प्राइवेट ब्लड बैंकों में पर्याप्त रक्त नहीं मिल पाता हैं। कई लोगों की जान भी चली जाती हैं। स्वैच्छिक रक्दान से लोगों को जीवनदान मिल सकता है।

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward