Home Health Blood Donation Camp गाजियाबाद के इंडियन बैंक में 22 लोगों ने किया महादान
Health

गाजियाबाद के इंडियन बैंक में 22 लोगों ने किया महादान

  • calendar_month 12,AUG 2016
गाजियाबाद के इंडियन बैंक में 22 लोगों ने किया महादान

अमर उजाला फाउंडेशन और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान-महादान अभियान के तहत बृहस्पतिवार, 11 अगस्त, 2016 को गाजियाबाद के आरडीसी राजनगर स्थित इंडियन बैंक के जोनल कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गयाl प्रातः 10 बजे से संचालित इस शिविर में बैंक के अधिकारियों - कर्मचारियों सहित कुल 22 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान कियाl इस दौरान गाजियाबाद जिला अस्पताल- एमएमजी के ब्लड बैंक की टीम मौजूद रही और रक्त एकत्र कियाl इस मौके पर सभी रक्तदाताओं को फाउंडेशन और ब्लड बैंक टीम की ओर से डोनर कार्ड एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित भी किया गयाl 

शिविर में लोगों का उत्साह देखते हुए शाखा प्रबंधक देशबंधु गुप्ता ने बताया कि एक निश्चित अंतराल के बाद एक और रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस रक्तदान शिविर में अमर उजाला पढ़कर भी कुछ रक्तदानी रक्तदान करने आए। उन्होंने बताया कि अखबार में पढ़ा कि रक्तदान शिविर आसपास ही लग रहा है तो रक्तदान करने आगए। 15 अगस्त को भी लगेगा कैंप स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमर उजाला और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से दो रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। इसमें से एक एमएमजी अस्पताल में सुबह दस बजे से दोपहर 2 बजे तक और दूसरा नेहरू युवा केंद्र के सहयोग से डी-5 पटेल नगर में लगाया जाएगा।

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward