Home Health Blood Donation Camp कानपुर के एक्सिस कॉलेज में आयोजित रक्तदान शिविर में 192 लोगों ने किया महादान।
Health

कानपुर के एक्सिस कॉलेज में आयोजित रक्तदान शिविर में 192 लोगों ने किया महादान।

  • calendar_month 25,SEP 2018
कानपुर के एक्सिस कॉलेज में आयोजित रक्तदान शिविर में 192 लोगों ने किया महादान।

अमर उजाला फाउंडेशन और एक्सिस कॉलेज के संयुक्त तत्त्वावधान में मंगलवार, 25 सितम्बर, 2018 को कानपुर के महाराजपुर रूमा स्थित एक्सिस कॉलेज परिसर में एकदिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गयाl शिविर में कॉलेज की छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लियाl मेडिकल कॉलेज की ब्लड बैंक टीम द्वारा सभी रक्तदाताओं का प्री मेडिकल टेस्ट में वजन, ब्लड प्रेसर, हीमोग्लोबिन आदि की जांच की गईl प्रातः 10 से शाम 5 बजे तक चले इस रक्तदान शिविर में 192 लोगों ने रक्तदान कियाl 

शिविर का उद्घाटन करते हुए विद्यालय के प्रबंधक राज कुशवाहा ने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति को एक निश्चित समय बाद रक्तदान अवश्य करना चाहिएl गौरतलब हो कि शिविर में रक्तदान के लिए 390 लोगों ने पंजीकरण कराया थाl इस मौके पर सभी रक्तदाताओं को फाउंडेशन और ब्लड बैंक टीम की ओर से डोनर कार्ड एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित भी किया गयाl

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward