Home Health Blood Donation Camp मथुरा जिला अस्पताल में 19 लोगों ने किया महादान
Health

मथुरा जिला अस्पताल में 19 लोगों ने किया महादान

  • calendar_month 03,JUN 2016
मथुरा जिला अस्पताल में 19 लोगों ने किया महादान

अमर उजाला फाउंडेशन और दक्ष इंस्टीटयूट के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान महादान अभियान के तहत बृहस्पतिवार 2, जून, 2016 को मथुरा जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गयाl ब्लड बैंक में रक्त की कमी की सूचना के बाद फाउंडेशन की पहल शिविर लगाया गया। शिविर में कुल 19 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान कियाl इसमें महिलाओं की संख्या अधिक रहीl

गौरतलब हो कि शिविर में रक्तदान के लिए कुल 40 लोगों ने पंजीकरण कराया था, परंतु विभिन्न स्वास्थ्य कारणों से रक्तदान करने से वंचित रह गयेl रक्त कोष के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने रक्तदान से वंचित लोगों को स्वस्थ्य होकर अगले शिविर में रक्तदान करने के लिए प्रेरित कियाl इस मौके पर सभी रक्तदाताओं को फाउंडेशन और ब्लड बैंक टीम की ओर से डोनर कार्ड एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगाl

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward