Home Health Blood Donation Camp कानपुर आईआईटी में 183 लोगों ने किया रक्तदान
Health

कानपुर आईआईटी में 183 लोगों ने किया रक्तदान

  • calendar_month 31,JUL 2016
कानपुर आईआईटी में 183 लोगों ने किया रक्तदान

अमर उजाला फाउंडेशन और आईआईटी, कानपुर के संयुक्त तत्वावधान में कैंपस में दो दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गयाl शिविर के पहले दिन 183 छात्र-छात्राओं ने स्वैच्छिक रक्तदान कियाl इस दौरान शिविर में जी.एस.वी.एम. मेडिकल कॉलेज और मायांजलि के ब्लड बैंक की टीम मौजूद रही और लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान करायाl

शहरी स्वास्थ्य मिशन की टीम ने शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं का ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर और वजन चेक किया। ब्लड कनेक्ट की चारु बंसल और शुभम प्रकाश के नेतृत्व में सुबह से ही स्टूडेंट आईआईटी के निर्धारित हॉलों में इकट्ठा होने लगे थे। शाम तक ब्लड डोनेशन चला। कुछ दिक्कतों के कारण कई स्टूडेंट ब्लड डोनेट नहीं कर पाए। इन्होंने अगली बार ब्लड डोनेट करने की बात कही। इस मौके पर सभी रक्तदाताओं को फाउंडेशन और ब्लड बैंक टीम की ओर से डोनर कार्ड एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित भी किया गयाl

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward