Home Health Blood Donation Camp देहरादून में 179 लोगों ने किया महादान
Health

देहरादून में 179 लोगों ने किया महादान

  • calendar_month 20,JUN 2016
देहरादून में 179 लोगों ने किया महादान

अमर उजाला फाउंडेशन, दिव्य जागृति फाउंडेशन और आईएमए ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 19 जून, 2016 को देहरादून में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गयाl छुट्टी के दिन मस्ती करने के साथ दूनवासियों ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी भी बाखूबी निभाई। पांच अलग-अलग स्थानों पर आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों में बड़ी संख्या में रक्तदाता उमड़े। इस दौरान कुल 179 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

दिव्य जागृति फाउंडेशन में 60, दून अस्पताल में शिव सेना की ओर आयोजित शिविर में 44, सुबह संस्था प्रेमनगर में 40, राजीव भवन में 20 और परफेक्ट वैल्यू स्टोर शिमला रोड में आयोजित शिविर में 15 यूनिट रक्तदान हुआ। जागृति फाउंडेशन के निदेशक प्रीतमोहन कोहली, रेड क्रॉस सोसाइटी प्रबंधन सदस्य अनिल वर्मा, समाजसेवी राजेंद्र उनियाल और अंजना साहनी ने संयुक्त रूप से शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में बड़ी संख्या में रक्तदाता पहुंचे, जिनमें से जांच इत्यादि के बाद 60 ने रक्तदान किया। इस मौके पर सभी रक्तदाताओं को ब्लड बैंक टीम और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से डोनर कार्ड एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित भी किया गयाl

0 comments
f Facebook Comments Plugin
Latest News

Related Atricles

no-img
50K+
Activities
no-img
5L+
Beneficiaries
no-img
170+
District Covered
arrow_upward